Thursday, October 15, 2026
Home Himachal हमीरपुर में 15 व 16 को जूनियर स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन

हमीरपुर में 15 व 16 को जूनियर स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)।हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की देखरेख में जूनियर स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन 15 व 16 नवम्बर को बाल हमीरपुर में कराया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें भाग लेंगी। कबड्डी एसोसिएशन हमीरपुर के अध्यक्ष डा. पुष्पेंद्र वर्मा और महासचिव पूर्ण कटोच ने बताया कि यह चैम्पियनशिप सब जूनियर वर्ग (अंडर-16) के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें लड़कियों का वजन वर्ग 55 किलोग्राम तथा लड़कों का वजन वर्ग 60 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि सभी जिला कबड्डी संघों को अपनी चयनित टीमों को समय पर प्रतियोगिता स्थल पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। महासचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की मान्यता पूर्व कार्यकारिणी के पास है, इसलिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वही टीमें भाग ले सकेंगी, जिनके जिला संघ एसोसिएशन से संबद्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here