Thursday, October 15, 2026
Home Hoshiarpur बाबा ज्वाला सिंह जी की बरसी पर मेडिकल कैंप लगाया गया

बाबा ज्वाला सिंह जी की बरसी पर मेडिकल कैंप लगाया गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ब्रह्म ज्ञानी संत बाबा ज्वाला सिंह जी हरखोवाल वालों की 68वीं बरसी समागम गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ हरखोवाल, होशियारपुर में बड़ी प्रेमभावना और समूह संगत के सहयोग से मनाया गया। इस अवसर पर चौधरी नंद लाल इंस्टीट्यूट प्रेमगढ़ की ओर से फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। जिसमें डा. वरिंदर सैनी व डा. ममता द्वारा 1500 मरीजों का निरीक्षण कर दवाईयां दी गई। इस अवसर पर खूनदान कैंप का आयोजन किया गया।

Advertisements

जिसमें 150 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर ज्ञानचंद, बलबीर कौर ने मरीजों को दवाईयां देने में सहयोग दिया। इस अवसर पर गांव हरखोवाल के सहयोग से लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जसविंदर सिंह थियाड़ा, देव सिंह थियाड़ा, पवित्र सिंह थियाड़ा, कुलदीप सिंह थियाड़ा, मनजिंदर सिंह, गोनी थियाड़ा, गुरदीप सिंह, नवराज सिंह, डा. कमलजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here