Saturday, October 24, 2026
Home Crime Delhi Student Sucide Case: प्रिंसीपल सहित 3 टीचर्स सस्पेंड

Delhi Student Sucide Case: प्रिंसीपल सहित 3 टीचर्स सस्पेंड

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में एक निजी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। स्कूल में कक्षा 9वीं और 10वीं के कोऑर्डिनेटर सहित 4 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर कथित तौर पर सुसाइड से एक 16 साल के छात्र की मौत के विरोध में छात्रों और उनके अभिभावकों ने अशोक प्लेस में सेंट कोलंबस स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। एफआईआर के मुताबिक, बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल के कई टीचर्स द्वारा लगातार परेशान किए जाने की वजह से उनका बेटा बहुत ज्यादा मेंटल स्ट्रेस में था। निजी स्कूल के दसवीं के छात्र के मेट्रो स्टेशन से कूद कर आत्महत्या करने के मामले में अभिभावकों का गुस्सा फुट पड़ा। छात्र के परिजनों और अन्य बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल के बाहर तख्तियों के साथ कैंडल मार्च निकाला। छात्र के पिता का आरोप है कि उनके बेटे ने शिक्षकों की प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या की है।

Advertisements

प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने मांग रखी कि जिन शिक्षकों का नाम शौर्य ने सुसाइड नोट में लिखा है। उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। इसके साथ ही स्कूल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो हम सब लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाएंगे। अभिभावकों का कहना था कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बच्चों के साथ प्रताड़ना की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। गौरतलब है कि छात्र बुधवार को दिल्ली के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से कूद गया था। अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here