Friday, October 30, 2026
Home Crime टिब्बा साहिब: बुआ के घर आए युवक का मोटरसाइकिल चोरी

टिब्बा साहिब: बुआ के घर आए युवक का मोटरसाइकिल चोरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। अपनी बुआ के घर आए युवक का घर के बाहर से ही मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में माडल टाउन पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। कीर्ति नगर निवासी हर्ष संधू पुत्र नवजिंदर कुमार ने बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल हीरो स्पलैंडर नंबर पी.बी. 07 बी 7641 पर मोहल्ला टिब्बा साहिब में अपनी बुआ के घर आया था।

Advertisements

करीब घर में आधा घंटा रुकने के बाद जब वह वापिस आया तो उसने देखा कि उसका मोटरसाइकिल घर के बाहर नहीं था। थाना माडल टाऊन के हवलदार ओंकार सिंह ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here