Saturday, October 24, 2026
Home Himachal होशियारपुर में 25 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक राम कथा का होगा...

होशियारपुर में 25 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक राम कथा का होगा आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री बड़े हुनमान जी सेवक संस्था की तरफ से दशहरा ग्राउंड, होशियारपुर में 25 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक राम कथा का दिव्य आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए पूर्व मेयर शिव सूद ने बताया कि इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय श्री राम कथा वाचक राजन अपनी मधुरवाणी से सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक श्रीरामामृत रस की वर्षा करेंगें।

Advertisements

उन्होंनें बताया कि 25 नवंबर को श्री राम महिमा एवं शिव विवाह, 26 को श्री राम जन्मोत्सव, 27 को श्री राम बाल लीला, 28 को धनुष भंग, 29 को श्री राम विवाह महोत्सव, 30 को केवट प्रेम, 1 दिसंबर को श्री राम मंगल यात्रा व भरत चरित्र पूर्वाध, 2 को भरत चरित्र उत्तराध व शबरी प्रेम तथा 3 को सुंदरकाण्ड एवं श्री राम राज्याभिषेक कथा प्रसंग सुनाया जाएगा। उन्होंनें श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here