Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal सीएम ने होली मेले में जो घोषणाएं की, बजट में सुजानपुर को उससे...

सीएम ने होली मेले में जो घोषणाएं की, बजट में सुजानपुर को उससे ज्यादा दिया: कैप्टन रणजीत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुजानपुर होली मेले में जो घोषणाएं की थी, बजट में उससे भी ज्यादा सुजानपुर का ध्यान रखा और बिन मांगे सुजानपुर के लोगों को करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दिए गए। उन्होंने कहा कि सीएम  द्वारा पेश किए गए बजट में व्यवस्था परिवर्तन की झलक दिखाई देती है और बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। विशेष कर किसानों,मनरेगा मजदूरों और युवाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ करने दिशा में कदम उठाए गए है। जिसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि  हमीरपुर ज़िला में स्पाइस पार्क की घोषणा से हमीरपुर जिला के हल्दी और अन्य मसालों के उत्पादकों को भारी लाभ होगा।

Advertisements

उन्होंने कहा की हमीरपुर जिला में खेल छात्रावास, वेलनेस सेंटर, रिवर राफ्टिंग सेंटर, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए हमीरपुर जिला के सरकारी वाहन इलेक्ट्रिक वाहन करने से पर्यावरण को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वर्कर सहित कम्प्यूटर शिक्षकों के वेतन में भी मुख्यमंत्री ने बढ़ोतरी करके हर वर्ग को राहत पहुंचाने का काम किया है। मुख्यमंत्री जी ने अपने बजट में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सिंथेटिक ट्रैक के लिए भी बजट का प्रावधान कर दिया गया है सैनिक स्कूल के हॉस्टल के लिए भी 3 करोड़ का बजट का प्रावधान हो गया है साथ ही साथ डाइट मनी भी 10 से 50 कर दी है।सुजानपुर में गर्ल्स हॉस्टल के लिए भी बजट का प्रावधान हो गया है।  ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जो सुजानपुर के लिए एक बजट की घोषणा की है वह ऐतिहासिक घोषणा है इससे सुजानपुर की तरक्की को चार चांद लगेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here