
गगरेट(द स्टैलर न्यूज़)। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह वोहणी (हमीरपुर) में अखिल भारतीय असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस (के.के.सी) के प्रदेश चेयरमैन व हिमाचल कांग्रेस के सचिव राजीव राणा को शाल पहनाकर सम्मानित किया प्रदेश युवा कल्याण बोर्ड के पूर्व निर्देशक देवीलाल ने शुक्रवार को देवीलाल की अध्यक्षता में प्रतिनिधि मंडल ने राजीव राणा से मुलाकात की और मनरेगा और औद्योगिक क्षेत्र के कामगार कर्मचारियों की दिक्कतों के बारे में चर्चा की, वहीं राजीव राणा ने आश्वासन दिलाया की मनरेगा व कामगार कर्मचारियों से किए गए वायदों को भी पूरा किया जायेगा प्रदेश की वर्तमान सरकार ‘सुख की सरकार’ है, ये सरकार माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विकास के नये आयाम छुयेगी।

उन्होंने कहा कि पिछली जय राम सरकार ने प्रदेश को डुबोने में कोई कसर नहीं छोड़ी वहीं कई हजार करोड़ के कर्जे का बोझ भी अन्यथा ही प्रदेश की जनता पर थोप दिया, प्रदेश की सुक्खू सरकार जल्द ही व्यवस्था सुक्खू सरकार जल्द ही व्यवस्था को सुदृढ़ कर बेहतर हिमाचल बनायेगी। वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने भाजपा की जनविरोधी राजनीति से उपेक्षित सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है, राज्य के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले कर्मचारियों को वृद्धावस्था में सहयोग देना सरकार का कर्तव्य है। हालांकि, पिछली सरकार ने उनके अधिकारों की अनदेखी की पिछली भाजपा सरकार में तो सिर्फ सेपु बडिय़ों, मदरे के नाम पर हिमाचल की जनता को गुमराह करती रही इस अवसर पर सिकंदर पाल अच्छर सिंह भी मौजूद थे।