Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal पंचकर्म टेक्नीशियन कोर्स परीक्षा परिणाम में अमन ठाकुर रहा प्रथम

पंचकर्म टेक्नीशियन कोर्स परीक्षा परिणाम में अमन ठाकुर रहा प्रथम

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के कस्बा तरक्वाड़ी में स्थित देवभूमि आयुर्वेद पंचकर्मा तकनीशियन प्रशिक्षण संस्थान में पंचकर्म तकनिशियन कोर्स का परीक्षा परिणाम एनएसडीसी ने घोषित कर दिया है। संस्थान के पास 25 छात्र थे, जिनमें से 24 ने परिक्षा उत्तीर्ण कर ली है तथा एक प्रशिक्षणार्थी को थ्योरी में कंपार्टमेंट आई है।

Advertisements

वहीं, पत्रकारों को जानकारी देते हुए संस्थान के प्रभारी डॉक्टर रवि चंद्रा संख्यान ने बताया कि परीक्षा परिणाम में अनूप ठाकुर प्रथम मोनिका ठाकुर द्वितीय और कंचना शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। उन्होंने कहा कि नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू है तथा अभी चार पांच सीटें खाली चली हैं। इच्छुक प्रार्थी संस्थान में आकर दाखिला ले सकते हैं या संस्थान के फोन नं. 94187-27266 पर जानकारी ले सकते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here