Tuesday, October 20, 2026
Home Latest दुबई एयरशो में भारत का तेजस लड़ाकू विमान क्रैश

दुबई एयरशो में भारत का तेजस लड़ाकू विमान क्रैश

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान भारत का एक तेजस लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया कि पायलट इजेक्ट हुआ या नहीं। वीडियो में नजर आ रहा है कि आसमान में कलाबाजियां करते हुए तेजस विमान अचानक जमीन से टकरा गया और फिर जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद सिर्फ भीषण आग की लपटें उठती दिखी। आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। यह घटना स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2:10 बजे हुई, जब हजारों दर्शक विमान के करतब देख रहे थे।

Advertisements

हवा में मोड़ लेते समय अचानक पायलट ने स्वदेशी लड़ाकू विमान LCA तेजस पर से नियंत्रण खो दिया और विमान तेजी से जमीन से टकरा गई। इस दुर्घटना के बाद दुबई एयर शो को अस्थाई तौर पर रोका गया है। तेजस एक 4.5-जेनरेशन का मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने एयर-डिफेंस मिशन, ऑफेंसिव एयर सपोर्ट और क्लोज-कॉम्बैट ऑपरेशन करने के लिए बनाया है। यह अपनी क्लास के सबसे हल्के और सबसे छोटे फाइटर प्लेन में से एक माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here