Monday, October 26, 2026
Home Punjab महाशिवरात्री उत्सव को मनाने के संबंध में श्री शिव शक्ति प्रभात फेरी...

महाशिवरात्री उत्सव को मनाने के संबंध में श्री शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति रूप नगर की विशेष बैठक संपन्न

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- ध्रुव नारंग। हाशिवरात्रि उत्सव को मनाने के संबंध में श्री शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति रूपनगर की विशेष बैठक अध्यक्ष हरमिंदर पाल सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष में समिति की तरफ से प्रभात फेरियों का आयोजन 28 जनवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी तक प्रातः काल प्रतिदिन 4:00 बजे श्री स्वर्णकार शिव मंदिर से होगा।

Advertisements

13 फरवरी को शिव भोले बाबा की जागो का आयोजन श्री राम मंदिर से होगा। इसके उपरांत 22 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा समिति के प्रधान हरमिंदर पाल सिंह अहलूवालिया ने बताया कि प्रभात फेरियों की बुकिंग 1 जनवरी से शुरू की जाएगी जिस किसी शिव भक्त ने भी अपने घर में भोले बाबा की प्रभात फेरी करवानी है 1 जनवरी से प्रभात फेरी बुक करवा सकता है। इस मौके पर संरक्षक सोमराज शर्मा, खजांची राजू कथूरिया, हरबंस लाल अरोड़ा, सोहनलाल वर्मा, मास्टर सुनील कुमार, अमित गुरु व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here