
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्कूल कैटेगरी फुटबॉल टूर्नामेंट 2025, जो सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गाँव बोहन में आयोजित किया गया था, में विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया। सेंट कबीर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चग्गरां (होशियारपुर) के एम.डी. डॉ. आशीष सरीन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस फुटबॉल टूर्नामेंट में हमारे स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में जय सिंह, मिलनजीत, साहिल प्रीत, राजदीप, जगमोहन, कपिल, गौरव, कनव, हरमन, गगन आदि ने भाग लिया और शानदार किया और विजेता हुए। इस खुशी के अवसर पर डॉ. आशीष सरीन ने बच्चों को बधाई दी और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल बच्चों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।

इस दौरान बच्चों के अभिभावकों ने डॉ. आशीष सरीन का बहुत धन्यवाद किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर अभिभावकों ने सेंट कबीर स्कूल के मेहनती स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया। स्कूल के प्रिंसिपल श्री गोपाल कृष्ण अरोड़ा जी ने भी विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी।











