Friday, October 23, 2026
Home Crime रिश्वत मामले में पटवारी गिरफ्तार, वाहन से कूदकर भागने की कोशिश में...

रिश्वत मामले में पटवारी गिरफ्तार, वाहन से कूदकर भागने की कोशिश में घायल

जम्मू/उधमपुर (द स्टैलर न्यूज़), अनिल भारद्वाज। रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक पटवारी ने उधमपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के वाहन से कूदकर फरार होने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद जब एसीबी कर्मी उसे सरकारी वाहन में ले जा रहे थे, उसी दौरान पटवारी ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी।

Advertisements

इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पटवारी को तुरंत उपचार के लिए मोंगरी अस्पताल, उधमपुर में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि उपचार के दौरान भी आरोपी एसीबी की हिरासत में है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here