
लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना के जीटीबी नगर मुंडिया में दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतक महिला की पहचान पूनम पांडे के रुप में हुई है। जानकारी मुताबक महिला घर के बाहर अपनी बेटी के साथ बैठी थी। इसी दौरान बदमाश वहां आया और दोनों पर फायरिंग कर दी।

इस हादसे में बेटी ने भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन महिला के सिर पर गोली लग गई। जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल महिला को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वारदात के बाद पूनम की बेटी सहमी हुई है और बेटे ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।












