Saturday, October 24, 2026
Home Crime अजित पवार के अंतिम संस्कार के दौरान 30 लाख के गहने चोरी

अजित पवार के अंतिम संस्कार के दौरान 30 लाख के गहने चोरी

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार का हाल ही में विमान हादसे में निधन हो गया था। अजित पवार के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोगों की भीड़ आई थी। हालांकि, चेन स्नैचरों ने इस मौके का फायदा उठाया और 15 लोगों के गहने चोरी कर लिए।  जानकारी के मुताबिक, करीब 15 लोगों के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई। चोरी गए गहनों की कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

Advertisements

इस बीच, कुछ संदिग्ध चोरों को नागरिकों ने रंगे हाथों पकड़कर पकड़ लिया, जबकि कुछ आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। खास बात यह है कि उस दिन बारामती में करीब 8 हजार पुलिसकर्मी तैनात थे। इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी की घटना होने से पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here