Sunday, October 25, 2026
Home National बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही बस में लगी आग, 40 यात्री थे...

बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही बस में लगी आग, 40 यात्री थे सवार

कर्नाटक (द स्टैलर न्यूज़)। कर्नाटक में तुमकुर-बेंगलुरु नेशनल हाईवे 48 पर एक प्राइवेट बस के साथ हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसके बाद बस में आग लग गई और वह जलकर राख हो गई। बस में कुल 40 लोग सवार थे। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी भी यात्री के मारे जाने या घायल होने कोई सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही संजना ट्रैवल्स की बस नेलमंगला तालुक में हनुमंतपुरा गेट के पास एक बिजली के खंभे से टकरा गई थी। यह घटना सुबह करीब 02.40 बजे हुई।

Advertisements

सड़क पर काम चल रहा था, इसलिए धीरे चल रही बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस पहले एक रोड डिवाइडर से और फिर एक बिजली के खंभे से टकरा गई। उसके बाद फिर उसमें तुरंत आग लग गई। आशंका है कि बस में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here