फिर बढ़े सीएनजी के दाम

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली-एनसीआर वालों पर महंगाई की एक और मार पडऩे वाली है। बुधवार से राजधानी में सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं और अब दिल्ली में सीएनजी का रेट 49.76 रुपये प्रति किलो हो जाएगा। पहले से ही महंगे पेट्रोल-डीजल की मार झेल रही आम जनता की जेब पर नया बोझ पडऩे जा रहा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में सीएनजी के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। दिल्ली में बुधवार सुबह 6 बजे से सीएनजी 49.76 रुपये प्रति किलो के रेट पर मिलेगी। दिल्ली में 13 अक्तूबर सुबह 6 बजे से सीएनजी की नई कीमत लागू होगी। 12 दिन में दूसरी बार सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here