Sunday, October 25, 2026
Home Crime संदिग्ध हालात में मिला कंडक्टर का शव, हत्या की आशंका

संदिग्ध हालात में मिला कंडक्टर का शव, हत्या की आशंका

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक निजी बस परिचालक का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान रविंद्र उर्फ रिंकू (36) निवासी गांव बगलयारा लंबाथाच के रूप में हुई है। शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस के अनुसार सुबह स्थानीय लोगों ने सौली खड्ड में एक नाले व रास्ते किनारे शव पड़े होने की सूचना दी।

Advertisements

मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविंद्र बीते शनिवार रात एक चालक के पास गया था, जहां उसके साथ कुल तीन लोग थे, लेकिन रविवार सुबह रविंद्र रास्ते के साथ ही पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) की टीम ने मौके का दौरा कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा सकें। सीसीटीवी फुटेज में अन्य दोनों साथी अलग-अलग दिशा में जाते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here