Sunday, October 25, 2026
Home Crime बलाचौर में विवाह समागम दौरान चली गोली, तरनजीत की मौत

बलाचौर में विवाह समागम दौरान चली गोली, तरनजीत की मौत

बलाचौर (द स्टैलर न्यूज़)। बलाचौर में विवाह समागम के दौरान गोली चलने कारण एक नौजवान की मौत हो जाने का दुखद समाचार प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताबक बलाचौर के चौधरी पैलेस में विवाह समागम दौरान किसी रिश्तेदार द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई गई, जोकि तरनजीत सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी सरोया, की छाती में जा लगी।

Advertisements

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि तरनजीत अपने किसी दोस्त के साथ विवाह समागम में गया था। उन्होंनें बताया कि तरनजीत को गंभीर हालत में निजी अस्पताल लिजाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे रैफर कर दिया गया और इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंनें बताया कि गोली चलने के कारणों की जांच की जा रही है और 2 व्यक्तियों को नामजद कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here