Sunday, October 18, 2026
Home Crime करोड़ों लूटने के बाद भगवान को चढ़ाया चढ़ावा, महंगी शराब ने पकड़वाया

करोड़ों लूटने के बाद भगवान को चढ़ाया चढ़ावा, महंगी शराब ने पकड़वाया

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अगर लुटेरे शातिर होते हैं तो पुलिस भी उनकी ‘बाप’ होती है। दिल्ली पुलिस की नार्थ जिले की पुलिस ने एक बड़े लूट केस को सुलझाया है। बता दें कि 2 फरवरी को दिल्ली के कूचा महाजनी इलाके में एक व्यापारी से बंदूक की नोक पर एक करोड़ 15 लाख कैश और कुछ ज्वैलरी लूटने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस केस को हल करने के लिए कई टीमें गठित की गई थी। शुरुआत में तो पुलिस के हाथ खाली रहे लेकिन बाद पुलिस के हाथ एक ऐसा सुराग लगा कि लुटेरे पकड़े गए।
नौकरों से मालिक का सुराग लेकर वारदात को देते थे अंजाम
वारदात के बाद फुटेज के आधार पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की जांच दिल्ली के मौजपुर तक पहुंच गई, लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर थे। इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिर की मदद ली। मुखबिर की मदद से जानकारी मिली कि तीन से चार लडक़े दो-तीन दिनों से लगातार शराब की दुकान से महंगी शराब खरीद रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने उस मकान पर पहुंची जहां आरोपी लडक़े रह रहे थे।
फिर पुलिस उस मकान कर छापामारी की तो देखा कि एक आरोपी लाल शर्ट पहन रखी है, जो सीसीटीवी फुटेज से मैच कर रहा था। इस आधार पर पुलिस ने पहले तीन लडक़ों से पूछताछ की और फिर बाद दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया और उनसे 1.15 करोड़ की बजाए एक करोड़ 26 लाख के कैश और ज्वैलरी बरामद की। रिमांड दौरान आरोपी ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वह भगवान को खुश करने के लिए खाटू श्याम जी का दर्शन करने के लिए गया था और लूट की रकम में से एक लाख का चढ़ावा भी चढ़ाया था। रिमांड दौरान आरोपियों ने दिल्ली में चार और लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात भी मानी। यह लुटेरा गिरोह अपने टारगेट को साधने के लिए उनके नौकरों को लालच देकर उनसे टारगेट के बारे में जानकारी लेता था और फिर लूट की वारदात को अंजाम देता था।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here