Sunday, October 18, 2026
Home National स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने वाला निकला इम्मैच्योर चाइल्ड, ईमेल थे...

स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने वाला निकला इम्मैच्योर चाइल्ड, ईमेल थे फर्जी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। ई-मेल पर धमकी भरा मेल भेजने वाले का पुलिस ने पता लगा लिया हैं। वह एक इम्मैच्योर चाइल्ड हैं। जेजे अधिनियम के तहत उसकी पहचान को शेयर नहीं किया जा सकता। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की ई-मेल पर धमकी भरा मेल आया। जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने जांच की तो यह हॉक्स कॉल निकली।

Advertisements

ये धमकी भरा मेल 2 मई को सुबह 10 बजे किया गया। ये मेल सिराज नाम की आईडी से किया गया था। जिसमें लिखा की नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास स्कूल में बम फटेगा। जिसके बाद पुलिस ने पूरे स्कूल की चैकिंग करनी शुरू कर दी लेकिन कुछ भी नहीं मिला। जिसके बाद मेल को फर्जी करार दिया गया। मेल शरारत के तौर पर भेजा गया था। काउंसलिंग के बाद किशोर को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here