Sunday, October 18, 2026
Home Himachal भाजपा के चौके के बाद समीरपुर में लगा बधाइयों का तांता

भाजपा के चौके के बाद समीरपुर में लगा बधाइयों का तांता

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। चार राज्यों के चुनावों में पार्टी को मिली जीत पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।  शुक्रवार को समीरपुर पहुंचकर बधाई देने वालों में खासा उत्साह देखा गया। गौरतलब है कि 10 मार्च को यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर का जनादेश भाजपा के पक्ष में आने के साथ ही  हिमाचल में भी भाजपा के हौंसले बुलंद हैं।

Advertisements

जिला के प्रमुख पार्टी कार्यकर्ता लगातार समीरपुर पहुंचकर पूर्व सीएम धूमल से मिल रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। यूपी चुनावों में सहप्रभारी के रूप में सफल रहे केंद्रीय मंत्री अनुराग  ठाकुर  को भी लोग समीरपुर पहुंचकर प्रेम कुमार धूमल के द्वारा बधाई संदेश दे रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here