
मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। मुंबई के सुषमा स्वराज मैटरनिटी अस्पताल में डॉक्टरों एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जब डिलीवरी के दौरान मां और बच्चे की जान चली गई। मृतक महिला के परिवारजनों का मानना है कि जब वह महिला को अस्पताल में डिलीवरी के लिए लेकर आए तो उस दौरान अस्पताल की बिजली चली गई। अगले तीन घंटो तक जेनरेटर का भी कोई इंतजाम नहीं किया गया। वहीं मोबाईल का टोर्च को जलाकर महिला की डिलीवरी करने की कोशिश की जिसके चलते महिला और बच्चे दोनों की मौत हो गई।

महिला का नाम सहीदुन और उसके पति का नाम खुसरुद्दीन अंसारी है। खुसरुद्दीन अंसारी ने बताया कि उनकी पत्नी सहीदुन और बच्चे की मौत के बाद डॉक्टरों ने अंधेरे में ही एक और डिलीवरी करवाई थी। परिवारजनों की शिकायत के बाद नगरपालिक बृहनमुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने अस्पताल के खिलाफ जांच करने के आदेश दिए हैं।












