Thursday, October 15, 2026
Home National लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1717...

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1717 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1717 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 96 संसदीय सीटों के लिए कुल 4264 नामांकन दाखिल किए गए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में सभी 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकनों की जांच के बाद, 1970 नामांकन वैध पाए गए।

Advertisements

मतदान के चौथे चरण में, तेलंगाना में सभी 17 संसदीय सीटों के लिए अधिकतम 1488 नामांकन फॉर्म भरे गए। इसके बाद आंध्र प्रदेश में सभी 25 संसदीय क्षेत्रों से 1103 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। तेलंगाना के संसदीय क्षेत्र  7-मलकजगिरि में सबसे अधिक 177 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए। वहीं तेलंगाना में ही संसदीय क्षेत्र 13-नलगोंडा और 14-भोंगीर प्रत्येक में 114 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। चौथे चरण में संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 18 है।

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार विवरण:

राज्य/केंद्रशासित प्रदेशचौथे चरण में संसदीय सीटों की संख्या नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए जांच के बाद वैध उम्मीदवारों की संख्यानाम वापसी के बादउम्मीदवारों की संख्या
आंध्र प्रदेश251103503454
बिहार51455655
जम्मू एवं कश्मीर1392924
झारखंड41444745
मध्य प्रदेश81549074
महाराष्ट्र11618369298
ओडिशा4753837
तेलंगाना171488625525
उत्तर प्रदेश13360138130
पश्चिम बंगाल81387575
कुल96426419701717

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here