Friday, October 23, 2026
Home Punjab गांव जनौड़ी से श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा धूमधाम...

गांव जनौड़ी से श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा धूमधाम एवं श्रद्धा से सम्पन्न

जनौड़ी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश भार्गव। श्री रामनवमी पर कंडी क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव जनौड़ी से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी मंत्र उच्चारण के साथ क्षेत्र की शांति, समृद्धि एवं स्वास्थ्य के लिए शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। श्री रामचरितमानस जी की अगुवाई में शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें श्रीराम परिवार, बाबा श्रवण नाथ जी, राधा-कृष्ण, हनुमान जी, लव-कुश, भोलेनाथ सहित कई झांकियां शामिल रहीं। 

Advertisements

राम धुन “राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी” ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। युवा वर्ग द्वारा लगाए जय श्रीराम और हर हर महादेव के नारों से वातावरण गूंज उठा। बहुत बड़ी संख्या में इलाका निवासियों ने इस शोभा यात्रा में श्रद्धा से भाग लिया। भगवान के स्वरूपों के सामने श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शोभायात्रा जनौड़ी अड्डा से शुरू हुई। परों अड्डा, बसी वजीद, बसी बाबू, हरियाना, कंग माई, भुंगा, दोसड़का, धूत कलां,गिल्लां, टेंट पाल, ढोलबाहा होते हुए वापस जनौड़ी पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं की ओर से जगह-जगह फूलों की वर्षा से शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। अलग-अलग स्थान पर श्रद्धालुओं की ओर से लंगर व्यवस्था भी की गई थी।

श्रद्धालु ट्राली, कार, जीप, स्कूटर, मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों से राम गुणगान करते साथ चल रहे थे। इस मौके अन्य के अलावा राजेश ठाकुर, लोकपाल, एंडी, लाला, जौली, अभय, अंश, तरसेम, दलवीर सिंह फौजी, विनोद, दलजीत सिंह, रमेश सिंह, अजमेर सिंह, संजीव ठाकुर, सुमेर सिंह, राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, मनमोहन कौशल, राकेश चीना, संजू, अग्रिम, सरपंच राहुल शर्मा, रविन्द्र सिंह, यशपाल सिंह, संदीप ,विवेक डढवाल,विट्टा, तरसेम,धर्मिंदर सिंह,वौवी,नरेंद्र शर्मा,भुपिंद्र सिंह, दविंदर सिंह, पवन,दिलीप एवं अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here