Saturday, October 24, 2026
Home Latest AIR INDIA का सफर होगा महंगा, 26 हजार रूपए तक बढ़ाए किराए

AIR INDIA का सफर होगा महंगा, 26 हजार रूपए तक बढ़ाए किराए

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। मिडल ईस्ट तनाव के बीच एयरलाइन एअर इंडिया ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है। जिस कारण यात्रियों की जेब पर अधिक बोझ पड़ सकता है। एअर इंडिया ग्रुप ने घरेलू उड़ानों के लिए 299 रुपये से लेकर 899 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज वसूलने का एलान किया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह सरचार्ज 24 डॉलर से 280 डॉलर के बीच तय किया गया है। नया सरचार्ज 8 अप्रैल से लागू हो गया है। एअर इंडिया का यह फैसला किफायती उड़ान सेवा देने वाली समूह की एयरलाइन एअर इंडिया एक्सप्रेस पर भी समान रूप से लागू होगा। सरकार ने हाल ही में घरेलू ATF कीमतों में बढ़ोतरी को अधिकतम 25 फीसदी तक सीमित (कैप) करने का फैसला किया था।

Advertisements

सरकार के इस कदम के बाद एअर इंडिया ने एक संतुलित रुख अपनाते हुए फ्लैट घरेलू सरचार्ज की जगह दूरी पर आधारित ग्रिड प्रणाली लागू की है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय विमानन ईंधन की कीमतों पर ऐसी कोई राहत न होने के कारण, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के फ्यूल सरचार्ज में अधिक महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। फिलहाल कुछ देशों को इस तत्काल वृद्धि से बाहर रखा गया है। बांग्लादेश और सुदूर पूर्व के गंतव्यों जैसे जापान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के लिए फ्यूल सरचार्ज में बदलाव पर अभी फैसला होना बाकी है। एयरलाइन के अनुसार, इन रूट्स पर सरचार्ज बढ़ाने के लिए जरूरी विनियामक मंजूरियां मिलने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here