Wednesday, October 28, 2026
Home Punjab “युद्ध नशे के विरूद्ध” के तहत जालंधर में नशा तस्कर के गैर-कानूनी...

“युद्ध नशे के विरूद्ध” के तहत जालंधर में नशा तस्कर के गैर-कानूनी निर्माण को किया ध्वस्त

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशे के विरूद्ध” के तहत आज कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने एक अन्य कार्रवाई की। इस कार्रवाई में, नगर निगम जालंधर के सहयोग से न्यू संत नगर बस्ती शेख में नशा तस्कर की गैर-कानूनी ईमारत को ध्वस्त किया गया।

Advertisements

इस बारे में जानकारी देते हुए, पुलिस कमिश्नर जालंधर श्रीमती धनप्रीत कौर ने बताया कि यह कार्रवाई नगर निगम और कमिश्नरेट पुलिस ने मिलकर की है। यह कार्रवाई श्री राकेश कुमार यादव ADCP सिटी-2, श्री आतिश भाटिया ACP वेस्ट, चीफ ऑफिसर पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5, थाने की पुलिस फोर्स और नगर निगम जालंधर के अधिकारियों की नेतृत्व में की गई। यह गैर-कानूनी निर्माण दीपक उर्फ शुभम बेटा राकेश कुमार, रहने वाला हाउस नंबर 40/1 न्यू संत नगर बस्ती शेख ने किया था, जो पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 की निगरानी में है और कमिश्नरेट जालंधर की सीमा में आता है। दीपक उर्फ शुभमल नशा तस्कर है और उसके खिलाफ NDPS एक्ट सहित अलग-अलग धाराओं के तहत 05 केस दर्ज है। यह कार्रवाई कमिश्नरेट पुलिस की शहर से ड्रग्स को खत्म करने की वचनवद्धता को दर्शाता है।

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने लोगों को ड्रग तस्करी से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी सांझा करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा जारी WhatsApp नंबर 9779-100-200 पर संपर्क करने या इमरजेंसी सहायता हेल्पलाइन 112 पर कॉल करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here