Monday, October 26, 2026
Home Crime युवक की पीटकर हत्या, 3 आरोपी काबू

युवक की पीटकर हत्या, 3 आरोपी काबू

महेंद्रगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। महेंद्रगढ़ के गांव गुढ़ा से एक दुखद समाचार मिला है। जहां एक युवक को कुछ युवकों ने किडनैप कर मारपीट की। जिस कारण गुढ़ा निवासी दिनेश शर्मा (33) की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने पहले घर पर फोन कर दिनेश पर उनकी पत्नी के साथ बातचीत का आरोप लगाया और मारपीट करने की धमकी दी। 

मृतक की बहन नीतू ने बताया कि दिनेश महेंद्रगढ़ स्थित एक गोल्ड लोन ब्रांच में काम करता था। 15 अप्रैल को शाम 4 बजे उनके पास दिनेश के फोन से फोन आया। इसमें आरोपी ने कहा कि दिनेश उनकी पत्नी से बात करता है। अब मैं उसको जान से मार दूंगा। इस दौरान दिनेश के रोने और कुछ युवकों के मारपीट करने की आवाज आ रही थी। बाद में आरोपी ने छोड़ने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके बाद वे दिनेश की तलाश में जुट गए। रात के समय वे शहर थाना पुलिस के पास पहुंचे। यहां पर उन्होंने पुलिस से लोकेशन निकलवाई। इसके बाद रात ढाई बजे पुलिस ने सूचना दी कि दिनेश का शव बूचावास स्टेशन के पास मिला है और इसको महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में भेज रहे हैं। कल सुबह 7 बजे वे अस्पताल में पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। परिजनों ने एक महिला समेत अन्य लोगों पर दिनेश की हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


Advertisements

दिनेश की हत्या से आक्रोशित परिजन व ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। गुस्साएं ग्रामीण पुलिस थाने  के बाहर धरने पर बैठ गए। जिस पर पुलिस प्रशासन ने टीमों गठन किया और तीन आरोपियों  को काबू कर लिया। इस पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here