Monday, October 12, 2026
Home Crime धोखे से महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 65 हजार निकाले, इंसाफ की...

धोखे से महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 65 हजार निकाले, इंसाफ की गुहार

माहिलपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माहिलपुर में एक नौसरबाज ने महिला का एटीएम कार्ड धोखे से बदलकर 65 हजार रूपए निकाल लिए है। पता चलने पर महिला ने पुलिस को शिकायत की। जानकारी के अनुसार सुमन संधू निवासी गांव घुमियाला थाना माहिलपुर ने बताया कि वह शनिवार सुबह 11 बजे के करीब जेजों रोड पर स्थित खालसा कॉलेज माहिलपुर के नजदीक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसे निकलवाने गई थी, जहां अनजान व्यक्ति ने उससे अपना एटीएम कार्ड बदल दिया।

Advertisements

सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि उसे फोन पर मैसज आया, जिससे वह हैरान है गई। उसके एटीएम कार्ड से करीब 65 हजार की राशी निकल चुकी थी। सुमन ने इस संबधी पुलिस में शिकायत देकर इंसाफ की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here