Tuesday, October 13, 2026
Home Crime महिला को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप करने वाले 3 आरोपी...

महिला को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

criminal-raped-girl-infrontof-her-brother-nanital-India.jpg

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के लम्मा पिंड चौक के नजदीक पति के साथ सब्जी खरीद रही महिला को तीन युवकों द्वारा अगवा कर लिया गया था, जिसके बाद आरोपियों ने चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया और महिला को सुनसान इलाकें में छोड़कर फरार हो गए। थाना आठ के प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि 28 अप्रैल को पीड़ित महिला अपने परिवार के साथ थाने शिकायत देने आई थी। उसका आरोप था कि जब वह अपनी पति के साथ लम्मा पिंड चौक स्थित मछली मार्किट में सब्जी खरीदने गई थी।

Advertisements

जैसे ही उसका पति सब्जी खरीदने के लिए गया तो इसी दौरान उसके पास एक सफेद रंग की आल्टो गाड़ी आकर रुकी जिसमें सवार 3 युवकों में से दो ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाला और फिर कुछ दूरी पर ले जाकर बारी बारी से तीनों ने चलती कार में गैंगरेप किया। महिला ने कहा कि आरोपियों ने बाद में सुनसान इलाके में जाकर गाड़ी खड़ी कर दी और दोबारा से उसके साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here