Tuesday, October 27, 2026
Home Jammu & Kashmir डल झील में गिरी तेज रफ्तार SUV, युवक की मौत

डल झील में गिरी तेज रफ्तार SUV, युवक की मौत

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीनगर में एक एसयूवी विश्व प्रसिद्ध डल झील में गिर गई। ये कार झील के किनारे बनी फोरशोर रोड पर तेज रफ्तार में जा रही थी और बेकाबू होकर झील में जा गिरी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक देर रात एक ईको स्पोर्ट गाड़ी फोरशोर रोड पर स्थित लश्करी मोहल्ला के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।

Advertisements

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी डिवाइडर को पार करते हुए डल झील में जा गिरी। कार में चार युवक सवार थे। घटना की आवाज सुनकर तुरंत स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने भारी मशक्कत के बाद सभी को पानी से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक रैनावारी निवासी जामिन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here