प्रशासन ने अतिक्रमण करने से रोका तो रेहड़ी फड़ी बालों ने किया प्रदर्शन

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। राजौरी शहर में अतिक्रमण के लोगों को अनेक प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और परेशानी के मध्यनजर नगर परिषद ने अवैध ढंग से लगी रेहड़ी फड़ी बालों को गलियों व सड़क से पीछे हटने का निर्देश दिया और कानून का उल्लंघन करने बालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई। और कुछ राजनीतिक लोग रेहड़ी फड़ी बालों के साथ मिल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन के लिए उतारू हो गए। माल मंडी चौक से लेकर अब्दुल्ला पुल तक रेहड़ी फड़ी लगाने वालों को चंद दिन पहले प्रशासन ने हटा दिया था, जिस कारण से रेहड़ी फड़ी वाले काफी परेशान चल रहे थे। शुक्रवार दोपहर बाद रेहड़ी फड़ी वालों ने अब्दुल्ला पुल के पास जोरदार प्रदर्शन किया और कहा कि हम लोगों को रेहड़ी फड़ी लगाने की अनुमति दी जा नहीं तो आने वाले दिनों में परिवार के सदस्यों को साथ लेकर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisements

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे मुश्ताक अहमद भट्ट ने कहा कि यह लोग पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्रों में रेहड़ी फड़ी लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि अब इन लोगों को यहां से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस कारण से यह लोग भूखमरी के शिकार हो चुके है। जबसे इन लोगों के हटाया है तब से इन लोगों के घरों में खाने के लाले पड़ चुके है। लोग भूखमरी का शिकार हो चुके है। हम लोग प्रशासन से मांग करते है कि इन लोगों को फिर से रेहड़ी फड़ी लगाने की अनुमति दी जाए ताकि यह लोग फिर से अपने घर चला सके अपने बच्चों को पढ़ लिखा सके। अगर ऐसा नहीं होता तो आने वाले दिनों में हम लोग जोरदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। इस प्रदर्शन में रेहड़ी फड़ी वालों के परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे। प्रदर्शनकारियों ने काफी समय तक प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here