Friday, October 2, 2026
Home Crime मणिपुर में 5 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

मणिपुर में 5 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

मणिपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से जुड़े पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया और हथियार बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इंफाल पूर्व जिले के सावोम्बुंग खुनजाओ से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया, जबकि चंदेल जिले के खांगतुंग गांव के निकट चार अन्य उग्रवादियों को पकड़ा गया।

Advertisements

अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान मायंगलाम्बम गांधी सिंह (24), लांगपोकलाकपम सुशील सिंह (25), लैतोंजाम कन्हैया सिंह (26) और कांगजाम नरेश मेइती (20) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इंफाल पूर्व जिले के इरिलबुंग क्षेत्र में चलाए गए एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक झोपड़ी से हथियार और विस्फोटक बरामद किए। बरामद सामग्री में दो एके राइफल, एक एसएलआर राइफल, नौ एमएम की एक कार्बाइन, चार हथगोले, तीन मैगजीन तथा विभिन्न बोर के 42 कारतूस शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here