Friday, October 2, 2026
Home Hoshiarpur लायंस क्लब पर्ल ने रेलवे मंडी स्कूल को भेंट किए 5 पेडेस्टल...

लायंस क्लब पर्ल ने रेलवे मंडी स्कूल को भेंट किए 5 पेडेस्टल पंखे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)।  लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल की ओर से प्रधान विजय अरोड़ा की अध्यक्षता में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेलवे मंडी में  छात्राओं  की सुविधा हेतु 5 पेडेस्टल पंखे भेंट किए गए। इस अवसर पर प्रधान विजय अरोड़ा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना समाज की सबसे बड़ी सेवा है और उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में छात्राओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है और लायन क्लब भविष्य में भी शिक्षा एवं समाज सेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देता रहेगा।

Advertisements

इस अवसर पर चेयरमैन (आई डोनेशन) एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा का लाभ पहुंचे और विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है अरोड़ा ने कहा कि समाज सेवा तभी सार्थक होती है जब उसका लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे। क्लब आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण से जुड़े सेवा कार्य जारी रखेगा।

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल राजन अरोड़ा ने आए हुए क्लब के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन पंखों से छात्राओं को गर्मी से काफी राहत मिलेगी तथा पढ़ाई का माहौल और अधिक अनुकूल बनेगा और उन्होंने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर अध्यापकों व स्कूल की छात्राओं ने भी क्लब के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर सचिव उमेश राणा, अश्विन कुमार दत्ता,परमजीत कौर, वरुण,राकेश, संतोख सिंह व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here