Sunday, October 25, 2026
Home National इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में लगी आग, 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में लगी आग, 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

इंदौर (द स्टैलर न्यूज़)।  इंदौर में तीन मंजिला भवन के भू-तल पर स्थित इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के एक शोरूम में आज आग लग गई और इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि भवन की ऊपरी मंजिलों पर फंसे करीब 20 लोगों को पड़ोसियों, पुलिस और अग्निशमन विभाग की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।  

Advertisements

चश्मदीदों ने बताया कि शोरूम के बगल में बनीं सीढ़ियां भी आग और धुएं की जद में आ गईं जिससे ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोग नीचे नहीं उतर पा रहे थे। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस की एक ऊंची बिल्डिंग के लोग सहायता के लिए आगे आए। उन्होंने आग में फंसे लोगों को छत पर पहुंचने के लिए कहा, फिर दोनों इमारतों के बीच सीढ़ियां जोड़कर अस्थायी रास्ता तैयार किया गया।

चश्मदीदों ने बताया कि कुछ लोग सीढ़ियों के सहारे पड़ोस के भवन की छत तक पहुंचे, जबकि कुछ व्यक्तियों को रस्सियों की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया। अग्निशमन विभाग के उप निरीक्षक बलजीत हुड्डा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। हुड्डा ने इसका खुलासा नहीं किया कि ईवी शोरूम-सह-मरम्मत केंद्र किस कंपनी का था। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण और नुकसान के सटीक आकलन के लिए जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here