Thursday, October 8, 2026
Home Chandigarh यूटी में OLA कैब्स का लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित, चंडीगढ़...

यूटी में OLA कैब्स का लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित, चंडीगढ़ प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। चंडीगढ़ प्रशासन ने मैसर्स एएनआई टैक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड का एग्रीगेटर लाइसेंस तत्कार प्रभाव से 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही प्रशासन ने आम जनता को और कैब चालकों को ओला ऐप के माध्यम से कोई भी बुकिंग न करने की सख्त हिदायत दी है। प्रशासन की ओर से जारी पब्लिक नोटिस में उन सभी वाहन मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, जिन्होंने अपनी कैब या बाइक टैक्सी ओला कंपनी के साथ अटैच की हुई है। प्रशासन ने कहा है कि चालक तुरंत प्रभाव से इस कंपनी के तहत अपने वाहन चलाना बंद कर दें। चंडीगढ़ यूटी की सीमा के भीतर ओला एप्लिकेशन के जरिए कोई भी राइड बुकिंग स्वीकार न की जाए। अगर कोई ऑपरेटर इन निर्देशों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

आदेश न मानने वाले ऐसे वाहनों का सीधा चालान किया जाएगा और उन्हें जब्त (इम्पाउंड) करने की कार्रवाई भी की जाएगी। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए प्रशासन ने आम जनता के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे ओला एप्लिकेशन के जरिए कैब या बाइक टैक्सी की बुकिंग बिल्कुल न करें, ताकि उन्हें रास्ते में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। अपनी परिवहन संबंधी जरूरतों के लिए नागरिक प्रशासन के पास पंजीकृत अन्य वैकल्पिक एप्लिकेशनों (कैब सेवाओं) का उपयोग कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here