Monday, October 5, 2026
Home Himachal घर के कमरे में बिस्तर पर मृत मिले मां-बेटा, रह रहे थे...

घर के कमरे में बिस्तर पर मृत मिले मां-बेटा, रह रहे थे किराए के मकान में

हिमाचल (द स्टैलर न्यूज़)। बिलासपुर शहर के रौड़ा सैक्टर से एक दुखद खबर सामने आई है। रौड़ा सैक्टर से नं. 3 मकान नंबर- 89 में किराए के मकान में रह रही एक महिला व उसका बेटा घर के कमरे में बिस्तर पर मृत मिले। मृतक महिला की पहचान कुमुद शर्मा (66) व बेटे की पहचान अक्षांश (36) के रूप में हुई है। प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मृतक मां-बेटा मूल रूप से सोलन जिला के अर्की बस अड्डा के पास के निवासी थे। अक्षांश की बीमारी में उसे बेहतर इलाज मुहैया करवाने व बिलासपुर में रिश्तेदारी होने के चलते दोनों मां-बेटा बिलासपुर में किराए का मकान लेकर रह रहे थे।

Advertisements

जानकारी के अनुसार एक दुर्घटना में अक्षांश बरसों पहले गंभीर रूप से घायल होने के बाद चलने-फिरने से लाचार हो चुका था। उसकी फीजियोथैरेपी करने एक फीजियोथैरेपिस्ट उसके घर आता था। शुक्रवार सुबह भी फीजियोथैरेपिस्ट उनके घर आया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो फीजियोथैरेपिस्ट उन्हें सोया हुआ जानकर वापस लौट गया। शाम के समय फीजियोथैरेपिस्ट ने इस बात की जानकारी मां-बेटे के बिलासपुर शहर निवासी रिश्तेदारों को दी जो अक्सर उनके घर मदद हेतु आते रहते थे। उन रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया व स्वयं भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो उन्हें घर का पिछला दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो पुलिस को मां-बेटा बिस्तर पर मृत मिले।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को दवा के कुछ पैकेट भी घर से मिले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम करवाने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है। पोस्टमार्टम शनिवार सुबह होगा। वहीं इस मामले में एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने परिजनों व पड़ोसियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। मृत्यु के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here