Thursday, October 8, 2026
Home Crime रिटायरमेंट के 6 दिन पहले विजिलेंस के जाल में फंसा इंजीनियर, 5...

रिटायरमेंट के 6 दिन पहले विजिलेंस के जाल में फंसा इंजीनियर, 5 लाख बरामद

ओडिशा (द स्टैलर न्यूज़)। ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विजिलेंस विभाग ने रायगड़ा के ग्रामीण विकास विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रसन्न कुमार पटनायक को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी अधिकारी 30 जून 2026 को रिटायर होने वाले थे, लेकिन रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले ही विजिलेंस के जाल में फंस गए। जानकारी के मुताबिक, एक ठेकेदार ने विभाग के इस अधिकारी के खिलाफ शिकायत की थी। ठेकेदार का आरोप था कि उसने विभाग के लिए कई काम पूरे किए थे, जिनके करीब 50 लाख रुपये के बिल लंबित थे। साथ ही उसे नए टेंडर में भाग लेने के लिए कार्य वर्क एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट की जरूरत थी।

Advertisements

आरोप है कि प्रसन्न कुमार पटनायक ने बिलों के भुगतान को मंजूरी देने और अनुभव प्रमाणपत्र जारी करने के बदले 2.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, जिसके बाद बातचीत के दौरान रिश्वत की रकम घटाकर 2 लाख रुपये कर दी गई। रिश्वत की मांग से परेशान ठेकेदार ने इसकी जानकारी विजिलेंस विभाग को दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस अधिकारियों ने योजना बनाकर जाल बिछाया। इसके तहत आरोपी इंजीनियर को ठेकेदार से 2 लाख रुपये लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम ने आरोपी के कब्जे से पूरी 2 लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद कर जब्त कर ली। गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान भुवनेश्वर के नंदन विहार स्थित बसुंधरा कॉलोनी में आरोपी का आलीशान घर देखकर विजिलेंस अधिकारी भी हैरान रह गए। शहर के प्रमुख इलाके में बने इस भव्य मकान की सबसे खास बात इसकी छत पर बना स्विमिंग पूल बताया जा रहा है। यह संपत्ति जांच के दायरे में है और जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here