Thursday, October 8, 2026
Home Hoshiarpur सीनियर कटोच शील्ड अंतरजिला क्रिकेट में होशियारपुर ने रोपड़ को हराकर अर्जित...

सीनियर कटोच शील्ड अंतरजिला क्रिकेट में होशियारपुर ने रोपड़ को हराकर अर्जित किए 4 अंकः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सीनियर कटोच शील्ड अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामैंट में होशियारपुर ने रोपड़ को पहली पारी में हराकर 4 अंक अर्जित किए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि दो दिवसीय खेले गए इस मैच में होशियारपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 88.1 ओवर में 370 रन बनाए। होशियारपुर की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए रजत सोनी ने 171 रन, पुलकित शर्मा ने 39, हरदित सिंह सैनी ने 34, विपन चौहान, एशवीर व ध्रुव बघानिया ने क्रमवार 22, 20 व 13 रन का योगदान दिया। इसके अलावा होशियारपुर टीम के उपकप्तान कुलवीर सिंह ने 16 व गुरशरन सिंह सिहरा ने नाबाद 11 रन की पारी खेली। रोपड़ की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्षनूर ने 4, जसप्रीत, राहुल व निपुन ने 2-2 खिलाड़ियों को आऊट किया।

Advertisements

डा. घई ने बताया कि रोपड़ की टीम ने होशियारपुर के 370 रन के जवाब में 68 ओवर में केवल 241 रन ही बनाए। जिसमें जीवनजोत सिंह बाजवा ने 78 तथा करमनप्रीत सिंह ने 53 रन का योगदान दिया। होशियारपुर की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान करमवीर सिंह ने 5 विकेट, ध्रुव बघानिया ने 2, गुरशरन सिंह सिहरा व आर्यन अरोड़ा ने 1-1 खिलाड़ी को आऊट किया। पहली पारी में पिछड़ने के बाद रोपड़ की टीम ने फालोआन पर खेलते हुए दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए थे। इस तरह होशियारपुर ने इस मैच में पहली पारी बढ़त के आधार पर 4 अंक अर्जित करते हुए यह मैच जीत लिया।

होशियारपुर की इस जीत पर एचडीसीए डा. दलजीत खेला ने टीम को बधाई दी। इस अवसर पर एचडीसीए के विवेक साहनी, ठाकुर जोगराज, डा. पंकज शिव, सुभाष शर्मा व समूह एसोसिएशन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी। होशियारपुर की इस जीत पर टीम कोच दलजीत सिंह, सहायक कोच परवीन शिंटू, अशोक शर्मा, दिनेश शर्मा, पंकज पिंका व महिला कोच दविंदर कौर कल्याण ने टीम की जीत पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि जिसल मेहनत व लग्न से खिलाड़ियों ने यह मैच जीता है, वह आगे भी फतेहगढ़ साहिब के साथ 1 व 2 जुलाई को होने वाले मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here