Saturday, October 24, 2026
Home Himachal गैस रिसाव कारण लगी आग, परिवार के 3 लोग झुलसे

गैस रिसाव कारण लगी आग, परिवार के 3 लोग झुलसे

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। कुल्लू की हुरला पंचायत में गैस रिसाव का मामला सामने आया है, जहां सुबह के समय गैस रिसाव के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे ने एक ही परिवार के 3 लोग बुरी तरह से झुलस गये है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:15 पर यह हादसा पेश आया, जब परिवार अपने रसोई घर में खाना बना रहा था। ऐसे में अचानक गैस रिसाव होने से रसोई में आग की लपटे बढ़ने लगी और घर में अफरातफरी मच गई। हादसे में स्वारू राम की पत्नी कमला देवी, पुत्र ज्ञान चंद और उनके भाई गंगू राम की पुत्री पिंकी गंभीर रूप से झुलस गए।

Advertisements

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक अस्पताल तेगुबेहड़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोनल हॉस्पिटल कुल्लू रेफर किया गया। हालांकि अब एक मरीज का इलाज चल रहा है जबकि अन्य दो मरीजों की नाजुक हालात को देखते एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here