
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली से सटे नोएडा के मामूरा गांव में एक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुई है। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये आग इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग से लगी है। आग से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये आग इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग से लगी है। आग से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। मामूरा में G-4 के ग्राउण्ड फ्लोर में इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी चार्ज पर लगे होने की वजह से स्पार्क हुआ और आसपास खड़े पेट्रोल वाहनों द्वारा आग पकड़ ली गई।

सूचना पर तत्काल फायर सर्विस यूनिट की 7 फायर टेंडर व हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म, मुख्य शमन अधिकारी तथा स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य प्रारंभ किया। फिलहाल आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। जिस भवन जी-4 में आग लगी, उसमें लगभग 50 परिवार रहते थे। उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सकुशल बाहर निकाला गया। धुएं से 2 लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। थाना फेस-3 पर मकान मालिक/ लीज धारक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।












