Tuesday, October 27, 2026
Home National बीएसएफ ने घुसपैठ कर रहे 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार व...

बीएसएफ ने घुसपैठ कर रहे 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। बीएसएफ ने अमृतसर सैक्टर पर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ करने वाले 2 आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के पास से 3 कान्ट्राबैंड पैकेट बरामद किए गए हैं। जिसमें हैरोइन होने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान बीएसएफ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 17 दिंसबर को सभी अधिकारी अपनी ड्यूटी पर तैनात थे कि अचानक उन्होंने देखा कि कोई 2 अज्ञात व्यक्ति पाकिस्तान की तरफ से उनके रोकने की बावजूद भी घुसपैठ कर रहे थे।

Advertisements

जब उन्होंने उन्हें रोकने के लिए फायरिंग की तो दूसरी तरफ से भी फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें वह 2 पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि उनके पास से 3 पैकेट, ऐके राइफल, 1 पिस्टल, 30 रूपए की पाकिस्तानी करंसी, 2 पीवीसी पाइप, 61 जिंदा कारतूस आदि बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से पाकिस्तानियों की नापाक हरकत को पूरा नहीं होने दिया गया तथा आगे भी कोई भी ऐसी हरकत को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here