
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना के चलते रात को कफ्र्यू लगाया गया है, जिसकी पालना को सख्ती से लागू करवाने की बातें प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से की जाती है लेकिन चोरी की घटनाओं के धड़ा-धड़ होने से लगता है कि कफर्यू की सख्ती केवल और केवल आम जन मानस के लिए है लेकिन चोरों को पूरी तरह से आजादी है।

उक्त बात राष्ट्रीय युवा वाहिनी के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा छोटा ने बैठक के दौरान गत एक-दो दिन पहले हुई पांच चोरी की घटनाओं की निंदा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि यहां पर चोरी की घटनाएं घटी वहां पर जिला प्रशासन की तरफ से सी.सी.टी.वी. कैमरें लगवाए गए है लेकिन लगता है कि सी.सी.टी.वी.केवल लोक दिखावा ही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जोरदार मांग की कि कोरोना के चलते लगाए गए कफ्र्यू की सख्ती आम लोगों के साथ-साथ चोरों व लूटेरों पर की जाए ताकि इन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके।
उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते दुकानदार पहले ही आर्थिक संकट के साथ साथ मानसिक संकट से जूझ रहे है इन चोरी की घटनाओं ने दुकानदारों को ओर परेशानी में डाल दिया है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए असलीयत में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी के महासचिव सुखबीर सिंह, संगठन मंत्री अनमोल जैन, विकास शर्मा,अंकित शर्मा युवा मोर्चा प्रधान राष्ट्रीय युवा वाहिनी, तनव पराशर आदि उपस्थित थे।












