Monday, October 26, 2026
Home National कर्नाटक की फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से 3 मजदूरों की मौत

कर्नाटक की फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से 3 मजदूरों की मौत

कर्नाटक (द स्टैलर न्यूज़)। कर्नाटक की एक फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से 3 मजदूरों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई। मामला कदेचुर-बडियाल इंडस्ट्रियल एरिया का है। यह तेलंगाना और मध्य प्रदेश के रहने वाले है।

Advertisements

पुलिस ने बुधवार को मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में 2 लोग घायल भी हो गए। दोनों ही आंध्र प्रदेश के निवासी है। दोनों घायलों की की पहचान आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों का अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद फैक्ट्री में कामकाज रोक दिया गया। सैदापुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here