Friday, October 23, 2026
Home International 20 मिनट में 7 धमाके, दुबई में इंडस्ट्रीयल हब पर हमला

20 मिनट में 7 धमाके, दुबई में इंडस्ट्रीयल हब पर हमला

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में मंगलवार रात जेबेल अली औद्योगिक इलाके में हमलों  के बाद आसपास कई तेज धमाकों की खबर सामने आई।  सोशल मीडिया पर और प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा साझा किए गए वीडियो में इलाके के ऊपर घना धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं। कुछ रिपोर्टों में करीब तीन धमाकों की बात कही गई, जबकि बाद की रिपोर्टों में सात तक विस्फोट सुनाई देने का दावा किया गया है। घटनाक्रम सामने आने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि यमन के हूती विद्रोहियों ने जेबेल अली को मिसाइल या ड्रोन से निशाना बनाया है। जेबेल अली दुबई का बेहद महत्वपूर्ण औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र है। यहां बंदरगाह, औद्योगिक प्रतिष्ठान, गोदाम और ऊर्जा से जुड़ी महत्वपूर्ण सुविधाएं मौजूद हैं।

Advertisements

इसलिए हमले का असर केवल दुबई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खाड़ी क्षेत्र के व्यापार, शिपिंग और सप्लाई चेन पर भी पड़ सकता है। कुछ स्थानीय रिपोर्टों में आग की संभावित वजह ईंधन या गैस से जुड़ी घटना बताई गई है। सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों के दावे भी अलग-अलग हैं कुछ ने मिसाइल इंटरसेप्शन की बात कही, जबकि कुछ ने औद्योगिक आग या ईंधन टैंकर में आग लगने की संभावना बताई। हूतियों का नाम इसलिए सामने आया है क्योंकि यमन के हूती समूह ने पिछले वर्षों में लाल सागर और क्षेत्र में इजरायल तथा उसके सहयोगियों से जुड़े लक्ष्यों के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। मौजूदा पश्चिम एशियाई संघर्ष के कारण खाड़ी क्षेत्र में पहले से ही सुरक्षा तनाव चरम पर है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here