Saturday, October 3, 2026
Home National पटना में सड़क हादसे के बाद फैली हिंसा, बेकाबू भीड़ ने कई...

पटना में सड़क हादसे के बाद फैली हिंसा, बेकाबू भीड़ ने कई वाहनों को लगाई आग

पटना (द स्टैलर न्यूज़)। पटना में जीरो माइल इलाके के पास एक तेज रफ्तार बस ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा बेकाबू हो गया। आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव को नेशनल हाईवे (NH-30) पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर आगजनी की। उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की 3 जीप, 1 चेक पोस्ट और कई बसों को आग के हवाले कर दिया।

Advertisements

हालात इतने बेकाबू हो गए कि इलाके में करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें कई स्कूली बच्चे भी घंटों फंसे रहे। बवाल बढ़ता देख जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा। पटना सिटी के एसडीएम सत्यम सहाय ने बताया कि हिंसक घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि शव को सड़क से हटा लिया गया है और यातायात अब पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here