Saturday, October 3, 2026
Home International सऊदी-यमन पर हूती विद्रोही का हमला, 58 सैनिकों की मौत, 11 घायल

सऊदी-यमन पर हूती विद्रोही का हमला, 58 सैनिकों की मौत, 11 घायल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब और यमन में एक साथ बड़े हमले किए। पहला हमला यमन सरकार के मिलिट्री ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हुआ, जिसमें 58 सैनिकों की मौत हुई और दर्जनों घायल हो गए। यमन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सही समय और सही जगह पर जवाब दिया जाएगा।

Advertisements

दूसरा हमला सऊदी के नजरान में हुआ, जिसमें 11 नागरिक घायल हुए। इनमें 7 सऊदी, एक यमनी, दो मिस्री, एक पाकिस्तानी नागरिक है। वहीं, एक 4 साल का एक बच्चा भी घायल हुआ है। हमलों के बाद नजरान के कई हिस्सों में आग लग गई। सऊदी सेना ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन बताते हुए सीधे तौर पर हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि हूती समूह ने सऊदी हमले पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here