Tuesday, September 22, 2026
Home International कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसा, 2 भारतीय छात्रों की...

कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसा, 2 भारतीय छात्रों की मौ-त

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है। वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने दोनों छात्रों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

Advertisements

दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”वैंकूवर स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है। दोनों भारतीय छात्रों की कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में मौत हो गई।” उसने कहा, ”इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ हैं। हम शवों को भारत ले जाने के लिए उनके परिवारों को वाणिज्य दूतावास संबंधी हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here