Monday, September 21, 2026
Home Hoshiarpur ऊना रोड वैल्फेयर सोसायटी ने परशुराम पार्क में ठंडे पानी का कूलर...

ऊना रोड वैल्फेयर सोसायटी ने परशुराम पार्क में ठंडे पानी का कूलर करवाया ठीक तथा लगवाया नया नल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ऊना रोड वैल्फेयर सोसायटी के चेयरमैन अशोक सूद (हैप्पी) की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें हैप्पी सद ने बताया कि गौतम नगर में परशुराम पार्क में पीने के पानी का वाटर कूलर बंद पड़ा था, जिसे सैर करने वाले बूढ़े व्यक्तियों व बच्चों को इस गर्मी के मौसम में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता था। उन्होंनें बताया कि इस संबंधी नगर निगम व विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा को भी बताया गया, परंतु किसी ने भी ठीक करवाना आवश्यक नहीं समझा।

Advertisements

हैप्पी सूद ने कहा कि ऊना रोड वैल्फेयर सोसायटी ने अपने खर्च पर वाटर कूलर ठीक करवाया तथा पानी का नया नल भी लगवाया ताकि कोई प्यासा न रहे। सभी इलाका निवासियों ने सोसायटी के मैंबरों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर राकेश साहनी, सोनू ठाकुर, प्रवीण शिंटू कपूर, जस्सी सैनी, बाबवी शर्मा, राजकुमार शर्मा, अर्पण सूद, राजकुमार कोहली, शुभम मरवाहा, वैभव सोनी, अनूप सोनू, सतीश सेठी, रमेश कुमार, नीतिश कुमार, रविंद्र दत्त जोशी, प्रवीण नोना आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here