Monday, October 26, 2026
Home Crime स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल सवार की मौत, 2 बच्चे...

स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल सवार की मौत, 2 बच्चे घायल  

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरदासपुर के कस्बा डेरा बाबा नानक में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण हुआ।

Advertisements

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपने 2 बच्चों के साथ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो के साथ मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार सवा मसीह निवासी गांव शिकार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए दोनों वाहनों की जांच कर रही है। वहीं, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here