Sunday, October 25, 2026
Home National बेंगलुरू में अवैध प्रवासियों पर कार्यवाही, 31 बांग्लादेशी नागरिक निर्वासित

बेंगलुरू में अवैध प्रवासियों पर कार्यवाही, 31 बांग्लादेशी नागरिक निर्वासित

बेंगलुरु (द स्टैलर न्यूज़)। बेंगलुरु में अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान के दौरान विभिन्न हिस्सों से पकड़े गए 31 बांग्लादेशी नागरिकों को सोमवार को निर्वासित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों को शहर के 10 अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हिरासत में लिया गया था। पुलिस उपायुक्त (इलेक्ट्रॉनिक सिटी) एम. नारायण ने कहा, ”शहर के 10 अलग-अलग थानों की पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए 31 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित करते हुए एसएमवीटी बेंगलुरु टर्मिनल से पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया।”

Advertisements

उन्होंने बताया कि इनके साथ 20 पुलिसकर्मियों का एक दस्ता भेजा गया है। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त श्रीमंत कुमार सिंह ने नागरिकों से अवैध प्रवासियों के बारे में जानकारी साझा करने का आग्रह किया है, लेकिन साथ ही कानून अपने हाथ में न लेने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में रह रहे संदिग्ध अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बेंगलुरु में ‘ऑपरेशन मुक्त’ आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here